Explore

Search

July 5, 2025 4:03 am


छात्रा को क्लास में पढ़ने वाले लड़के ने शादी के लिए धमकाया, तनाव में खुद पर डीजल डालकर आग लगाई 16 दिन बाद मौत

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। क्लास में पढ़ने वाले लड़के की हरकतों से तंग आकर एक छात्रा ने मौत का रास्ता चुना। 16 दिन पहले छात्रा ने खुद पर डीजल डालकर कर सुसाइड की कोशिश की। गम्भीर हालात में परिजन उसे इलाज के लिए कोटा एमबीएस हॉस्पिटल लाए। उसका बर्न वार्ड में इलाज चल रहा था। देर रात छात्रा की सांसें टूट गई। आज छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामला इटावा थाना क्षेत्र का है।

छात्रा की मां ने बताया उसकी बेटी (16) 11 वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसकी क्लास में पढ़ने वाला लड़का बेटी को परेशान कर रहा था। 8 फरवरी की बात है। वो खेत पर गई हुई थी। घर में बेटी अकेली थी। पीछे से लड़का घर में आया। उसने बेटी को धमकी दी, बोला कि मुझसे शादी कर ले वरना, मेँ तुझे जान से मार दूंगा। घर लौटने पर बेटी ने सारी बात बताई। उसने बताया कि लड़का उसकी क्लास में ही पड़ता है स्कूल आते जाते समय रास्ता रोककर परेशान करता है। अगले दिन 9 फरवरी को मेँ नहाने गई। पीछे से मेरी बेटी ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। जैसे तैसे आज को बुझाया और इटावा हॉस्पिटल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटा रेफर कर दिया। बेटी के पीठ व कमर का हिस्सा जला था।

इटावा थाना सीआई संदीप विश्नोई ने बताया कि परिजनों ने इस सम्बंध में शिकायत दी थी। जिसपर मामला दर्ज किया था। लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाया है। आरोपी लड़का भी नाबालिग है। दोनों एक ही क्लास में पढ़ते हैं। उसने भी घटना से पहले सुसाइड की कोशिश की थी। फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर