Explore

Search

March 15, 2025 2:49 pm


हथियार दिखा कर डराया, रेप किया : बच्चों को जान से मारने की धमकी दी, 8 महीने तक करता रहा दुष्कर्म

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। जिले के रामगंज थाना क्षेत्र में महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक युवक पर 8 महीने तक रेप करने और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने रेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करती है। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला ने शिकायत देकर बताया कि वह अपने बच्चों के साथ रहती है। 8 महीने पहले उसकी एक युवक से मुलाकात हुई थी। जिससे उसकी अच्छी जान पहचान हो गई। पीड़िता ने बताया इस बीच उसे पता चला कि आरोपी एक आदतन अपराधी है। इसके खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी के द्वारा हथियार दिखाकर डराया और उसके साथ रेप किया गया।

बच्चों को जान से मारने की धमकी दी

आरोप लगाया कि करीब 8 महीने से वह उसके साथ रेप कर रहा है। जब उसने आरोपी को मना किया तो आरोपी के द्वारा उसे उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एक दिन आरोपी ने उसे वीडियो कॉल कर बच्चों को गोली मारने की भी धमकी दी थी। रामगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर