Explore

Search

February 17, 2026 11:44 pm


मोर्चरी के बाहर परिजनों का विरोध-प्रदर्शन : परिजन बोले- ससुराल वालों ने विवाहिता को जहर देकर मार दिया, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सीकरससुराल पक्ष द्वारा विवाहिता को जहर देकर मारने के आरोप में मृतका के परिजनों ने सीकर के एसके अस्पताल की मोर्चरी के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने विवाहिता को जहर देकर मार दिया। परिजन अब आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। मृतका के भाई सुरेंद्र वर्मा निवासी लोसल (सीकर) ने बताया कि उसकी छोटी बहन मंजू की शादी 8 दिसंबर 2023 को खोरण्डी (डीडवाना-कुचामन) निवासी सीताराम के साथ हुई थी। शादी के 3 महीने बाद ससुराल वाले महिला के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने लगे। ससुराल वालों ने 3 मार्च को सुबह 9 बजे मंजू को जहर दे दिया। जिससे महिला की मौत हो गई।

मृतका के चाचा चैना राम ने बताया कि महिला को जहर देने के बाद उसके ससुराल वालों ने परिजनों को फोन कर कहा कि मंजू ने सफाई करते हुए जहर का सेवन कर लिया। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। तब-तक महिला की मौत हो चुकी थी। आरोप है कि विवाहिता को ससुराल वाले लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इसके बारे में कई बार विवाहिता ने पीहर वालों को भी बताया था। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वह मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे रहेंगे। हालांकि, अभी तक महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। परिजनों का कहना है कि वह महिला का शव नहीं लेंगे जब तक कोई कार्रवाई नहीं होती। वहीं परिजनों के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा समझाइए की जा रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर