भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार भीलवाड़ा जिले को बाल श्रम से मुक्त करने हेतु श्रम विभाग द्वारा किए जा रहे नवाचार के तहत एवं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा संचालित बाल श्रम की रोकथाम हेतु संचालित पेन इंडिया रेस्क्यू अभियान के तहत श्रम विभाग, मानव तस्करी विरोधी इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने बाल श्रम मुक्त अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित राजस्थानी दाल बाटी भोजनालय से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया, मुक्त करवाए गए बच्चे को बाल कल्याण समिति सदस्य विनोद राव के समक्ष प्रस्तुत किया गया, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष चन्द्रकला ओझा एवं सदस्य विनोद राव के आदेशानुसार बच्चे को आश्रय हेतु एवरेस्ट शेल्टर होम में रखवाया गया, इस अभियान के दौरान श्रम विभाग के श्रम निरीक्षक शिव प्रसाद चौधरी, मानव तस्करी विरोधी इकाई के प्रभारी शौकत हुसैन, एएसआई ओम प्रकाश सेन एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक धर्मराज प्रतिहार के निर्देशानुसार चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के परियोजना समन्वयक हेमंत सिंह सिसोदिया, काउंसलर निर्मला पुरोहित, सुपरवाइजर राधेश्याम गुर्जर एवं केस वर्कर शिवराज खटीक मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Watermelon
March 9, 2026
7:07 pm
Motivating Your Secondary 3 Kid to Excel in Math: Strategies for Singapore Parents
March 9, 2026
7:06 pm

बाल श्रम मुक्त भीलवाड़ा अभियान के तहत 1 बच्चे को बाल श्रम से मुक्त कराया गया
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

