धौलपुर। नगर परिषद की टीम ने शनिवार सुबह पुरानी सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। नगर परिषद की टीम ने दुकानों के खुलने से पहले ही दुकानों के सामने बने स्थाई अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटा दिया। जैसे ही दुकानदार अपनी दुकान खोलने के लिए मौके पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। पिछले कई दिन से नगर परिषद द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को हाईवे की सर्विस रोड के साथ मचकुंड रोड पर जिला कलेक्टर के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की गई थी। जिसके बाद सड़कों को चौड़ा करने के लिए शनिवार सुबह से ही पुरानी सब्जी मंडी के आस पास की दुकानों के आगे हो रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। जैसे ही दुकानदार सुबह अपनी दुकानों पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। दुकानदारों ने बिना चेतावनी दिए नगर परिषद पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंचे नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में लगातार जाम की समस्या बनी रहती है। होली के त्योहार के चलते शहर में भीड़ भाड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। जो लगातार जारी रहेगी।

लेटेस्ट न्यूज़
Mersin’de yağış hayatı olumsuz etkiliyor Anadolu Ajansı
March 14, 2026
12:40 pm
en iyi escort ajansları
March 14, 2026
12:37 pm
Peptide Blend Dose & Reconstitution Overview Q & A
March 14, 2026
12:33 pm
Darknet Markets Links
March 14, 2026
12:31 pm

पुरानी सब्जी मंडी से नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण : स्थाई निर्माण किया ध्वस्त, दुकानदारों ने बिना नोटिस कार्रवाई का किया विरोध
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

