Explore

Search

March 19, 2025 7:31 am


सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स का महिमा-मंडन किया, 5 आरोपी अरेस्ट : जेल से छूटने पर अजमेर लेने गए थे, पुलिस बोली-गलत संदेश दिया

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भरतपुर। जिले के गैंगस्टर विनोद पथैना को की अजमेर जेल से रिहाई को लेकर उसके 5 साथी अगवानी करने अजमेर जा पहुंचे। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उसका महिमा मंडन कर डाला। इस पर भरतपुर की मथुरा गेट थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया- सोशल मीडिया पर गैंगस्टर विनोद पथैना का महिमा मंडन करने वाले 5 आरोपियों को पकड़ा है। अजमेर जेल से विनोद की रिहाई होने पर ये उसे लेने पहुंचे थे। आरोपियों पूछताछ की तो कहा- हम विनोद पथैना को अजमेर जेल से लेने चले गए तो क्या हो गया। हम विनोद से मिल नहीं सकते क्या। वह हमारा साथी है। हम भी कई अपराधों में उसके साथ रहे हैं। पुलिस हमें विनोद पथैना से मिलने से कैसे रोक सकती है। पुलिस ने समझाया कि विनोद गैंगस्टर है। वह अंतर्राज्यीय अपराध करने का आदी है। सोशल मीडिया पर उसके समर्थन में पोस्ट डालने से युवाओं में गलत संदेश जाता है। समझाने पर भी ये लोग नहीं माने तो पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विनोद भरतपुर जिले के पथैना गांव के रहने वाला है। 4 साल पहले आगरा पुलिस ने सिकंदरा इलाके से गिरफ़्तार किया था। सिकंदरा में विनोद की पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। इसमें विनोद और एक पुलिसकर्मी घायल हुए थे। दोनों को आगरा के एसएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। विनोद पर अपहरण, फिरौती जैसे गंभीर अपराध के मामले दर्ज थे। राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में वह वांछित आरोपी रहा। अलग-अलग थानों को मिलाकर उस पर कुल 1 लाख का इनाम रखा गया था। विनोद पथैना के पिता राजस्थान पुलिस में कार्यरत थे। विनोद का एक भाई पुलिस में, एक आर्मी में और एक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी में है। परिवार ने विनोद को बेदखल किया हुआ है। भरतपुर पुलिस ने आमजन और युवाओं से अपील की है की हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर अपराधी, गैंगस्टर या अन्य अपराधों में लिप्त बदमाशों का किसी भी प्रकार से साथ न दें। बदमाशों के हमराह बनकर अपना भविष्य ख़राब न करें। अपराध और अपराधियों से संबंध रखने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर