चिड़ावा। श्रीश्याम सखी दरबार की ओर से इस बार भी फाल्गुन महीने में बाबा श्रीश्याम की निशान पदयात्रा निकाली गई। पांचवीं निशान पदयात्रा से पहले श्रीश्याम छाया हिम्मतरामका निवास में होली उत्सव मनाया गया। श्रीश्याम छाया परिसर को होली के रंग से रंगा गया। जगह-जगह पिचकारी और राधा-कृष्ण की होली खेलते हुए की फोटो आदि लगाकर पूरा माहौल बरसाने की होली जैसा किया गया। इस मौके पर श्रीश्याम सखी दरबार की संयोजिका रेखा संदीप हिम्मतरामका के नेतृत्व में श्रीश्याम सखियों ने होली से जुड़े भजनों की प्रस्तुतियां दी और फूलों की होली खेली। साथ ही नटखट कान्हा और श्रीकृष्ण को होली लगाकर होली उत्सव मनाया। अद्विक गुप्ता को कान्हा बनाया गया। जो खूब जच रहा था। होली उत्सव के बाद सभी महिलाएं हाथों में निशान लेकर रवाना हुई। यह निशान यात्रा मैन मार्केट श्रीकल्याण प्रभु के मंदिर पहुंची। जहां पर पूर्व पार्षद व मंदिर महंत अशोक पुजारी ने निशानों की पूजा अर्चना की। इसके बाद यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए पुरानी बस्ती स्थित श्रीश्याम मंदिर पहुंची। जहां पर बाबा श्रीश्याम के जयकारों के साथ सभी ने निशान अर्पित किए। इस दौरान रास्ते में श्याम भक्तों ने डीजे पर जमकर डांस किया। वहीं एक—दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। इससे पहले निशानों की पूजा अर्चना नरेश शास्त्री सुलताना ने करवाई। इस मौके पर श्रीश्याम सखी दरबार की संयोजिका रेखा संदीप हिम्मतरामका, कुसूम बिलोटिया सूरजगढ़, ऋतु सूरजगढ़िया, नितिका थालौर, रेखा-अनू उदयपुरिया, पूजा गोयल, बबिता ककरानिया, ममता हिम्मतरामका, संगीता, पूजा, सविता, सुमन, रेखा अनिल हिम्मतरामका, खुशबू पारीक, किरण-ख्याति केडिया, कविता, अंजना-दुर्गा पिलानी, सरोज चौधरी, आशा हलवाई, पायल सूरजगढिया, अनिता, अंजू सोनी, अंकिता बाछुका, अनू तंवर, बबिता पंवार, बिंदू भगेरिया, दीपा मोदी, रजनी केडिया, माया जांगिड़, पिंकी गुप्ता, रिता गुप्ता, प्रियंका केडिया, पूनम फतेहपुरिया, सुनिता सर्राफ, नीतू सर्राफ, ममता गुप्ता, सुनिता झुंझुनूंवाला, टीना शर्मा, विनोद गुप्ता, चंदा सोनी, मनीषा सोनी, ज्योति चोटिया, सुमित्रा गुप्ता, मधु शर्मा, कविता सुलतानिया, किरण, मधु बागड़ी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। जगह जगह पर निशान यात्रा का स्वागत भी किया गया। वहीं निशानों के दर्शन पूजन भी किए गए।

लेटेस्ट न्यूज़
Learn How To Handle DTCP-IP Files With FileViewPro
March 11, 2026
3:20 pm
Topskin CS 2 кейсы. Топскин кейсы КС полное руководство
March 11, 2026
3:18 pm
“Le Migliori Recensioni di Plinko App: Pro, Contro e Consigli per Giocare”
March 11, 2026
3:18 pm
How to Build a Skincare Routine Based on Your Skin Type
March 11, 2026
3:17 pm

श्रीश्याम सखी दरबार की पांचवीं निशान यात्रा का आयोजन, बड़ी संख्या में भक्त हुए शामिल; गुलाल लगाते व डीजे पर थिरकते हुए पहुंची श्रीश्याम मंदिर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

