प्रतापगढ़। जिले की दलोट तहसील के गांव बड़ी साखथली में रहवासी मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। बाड़े में बंधा गाय का बछड़ा भी आग की चपेट में आ गया। घटना मनोहर सिंह सिसोदिया के खेत पर बने मकान में गुरुवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच की है। आग इतनी भयानक थी कि मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इसमें पाइप, केबल, सूखला, चीया और मसूर जैसी कई महत्वपूर्ण वस्तुएं शामिल हैं। गाय का बछड़ा भी इस आग की चपेट में आ गया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सुबह 9 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना की जांच और प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।