Explore

Search

January 22, 2026 11:19 pm


आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव : जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा, बड़ी संख्या में उमड़े लोग

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

प्रतापगढ़। जिले में सकल जैन समाज के तत्वावधान में भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के संयोजक अर्पित सालगिया के अनुसार शोभायात्रा का शुभारंभ निचला बाजार स्थित नया मंदिर से हुआ। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजर रही है। यह लौहार गली, गोपालगंज, सूरजपोल और सदर बाजार होते हुए गुमानजी मंदिर पर संपन्न होगी। इस भव्य चल समारोह में पारंपरिक ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजे की धुन पर श्रद्धालु झूम रहे हैं।

कार्यक्रम में आकर्षक झांकियां भी सजाई गई हैं। ये झांकियां भगवान आदिनाथ के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं और उनकी शिक्षाओं को प्रदर्शित कर रही हैं। स्थानीय जैन समुदाय के लोग बड़ी संख्या में इस धार्मिक आयोजन में शामिल हो रहे हैं।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर