Explore

Search

March 12, 2026 10:58 pm


बोरानाडा की हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग : घबराकर आस-पास की फैक्ट्रियों से बाहर निकले श्रमिक, शॉर्ट सर्किट माना जा रहा कारण

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जोधपुर। जिले के बोरानाडा में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आस-पास की फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक भी बाहर आ गए। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। जानकारी अनुसार- बोरानाडा की ऋषभ हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आज शाम अचानक से आग लग गई। बोरानाडा से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। बासनी फायर स्टेशन से भी फायर बिग्रेड को बुलाया गया।

हालांकि कुछ मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया। इसके चलते बासनी से आई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को वापस लौटा दिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों को पता नहीं चल पाया है। बता दे कि आज जोधपुर में 3 जगहों पर आग लगने की घटना सामने आ चुकी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर