Explore

Search

October 16, 2025 12:22 am


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया में राजनैतिक भेंट चढ़ा तेजाजी चौक स्थित वर्षों पुराना सरकारी स्कूल, कांग्रेस सरकार में मिली 2 करोड़ 65 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति के बावजूद अभी तक भाजपा सरकार ने नहीं सुध, क्षेत्र के सैकड़ों अभिभावक प्राइवेट स्कूलों को मोटी फीस देने को हो रहे मजबूर

सड़क हादसे में महिला और युवक घायल : अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। जिले के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। महाराजपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

घायलों की पहचान बामोर निवासी दागश्री पत्नी मुरारीलाल और अभिषेक पुत्र राम निवास के रूप में हुई है। दोनों मनिया थाना क्षेत्र के सुआ के बाग गांव में आए थे। जहां काम करने के बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर थाने के एएसआई गिरवर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही हादसे के लिए जिम्मेदार अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर