पाली। जिले के सुमेरपुर रोड पर स्थित एक दूध डेयरी के गोदाम पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मिलावट के शक में यहां से 360 किलो घी और 135 किलो वेज फैट सीज किया। और जांच के लिए चार सैंपल भेजे। CMHO डॉ विकास मारवाल ने बताया कि सीओ सिटी ऊषा यादव की सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा, दिलीपसिंह यादव टीम के साथ सुमेरपुर रोड स्थित डेयरी के गोदाम पहुंचे। यहां से टीम ने 40 KG के 9 ड्रम में 360 लीटर घी और 15 किलो के 9 शील्ड पैक वेज फैट के टीन जब्त किए। इसके साथ ही 2 घी, एक वेज फैट, एक दूध का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा। सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि मिलावट के खिलाफ आगे भी निरंतर चिकित्सा विभाग की ओर से कार्रवाई जारी रहेगी।

लेटेस्ट न्यूज़
Several Types of Vapes You should Find out about
March 13, 2026
11:04 pm
Our Favorite Microsoft Workplace Templates For Statements With Net Terms
March 13, 2026
11:03 pm
The Anatomy Of Rockingham Vape Store
March 13, 2026
11:03 pm
Making The Switch: Understanding Nicotine Ranges In Vapes And E-Liquids
March 13, 2026
11:01 pm

मिलावट के शक में घी जब्त : 360 लीटर घी किया जब्त, जांच के लिए भेजे सैंपल
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

