Explore

Search

March 12, 2026 11:58 am


लेटेस्ट न्यूज़

कॉलोनी में रखे गैस पाइप में लगी आग : दूर-दूर तक आग की लपटें दिखी, डरकर घरों से बाहर निकले लोग

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। जिले की न्यू गीता कॉलोनी स्थित प्लॉट पर रखे गैस पाइप में शुक्रवार को आग लग गई। आग लगने से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। क्षेत्रवासी घरों से बाहर निकल गए। कुछ देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पार्षद की सूचना पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

पार्षद प्रतिभा पाराशर ने बताया- ज्ञान विहार के सामने न्यू गीता कॉलोनी का क्षेत्र है। जहां पर गैस का कनेक्शन किया जा रहा था। गैस कनेक्शन की वायरिंग और पाइप का स्टॉक एक प्लॉट पर पड़ा था। शुक्रवार सुबह आग लग गई। जिसके कारण क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थी। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग को भी मौके पर बुलाया गया। आग पर काबू पा लिया गया है।

अजय नगर स्थित लोहार बस्ती में भी शुक्रवार सुबह आग लग गई। सूचना पर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को मौके पर बुलाया गया। झोपड़ी मालिक गोपाल ने बताया कि आग लगने के कारण उसके भाई की शादी के लिए इकट्ठा किए गए ढाई लाख रुपए भी जल गए। रामगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर