Explore

Search

March 7, 2026 11:35 am


हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार : डंडा मार कर टैक्सी ड्राइवर का किया था मर्डर, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। जिले के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व पार्किंग को लेकर पड़ोसियों में हुए विवाद के बाद टैक्सी चालक की हत्या कर दी गई। मामले में टैक्सी ड्राइवर की पत्नी ने हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। सीओ रूद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि तीन दिन पूर्व क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र के चौरसियावास रोड ईदगाह निवासी साजन काठात की पड़ोसियों से वाहन साइड हटाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बड़ा की झगड़ा हो गया। एक पक्ष के लोगों ने साजन के सिर पर डंडे से हमला कर हत्या कर दी थी।

मामले में मृतक की पत्नी ने नामजद मुकदमा दर्ज करवाया था। मुकदमा दर्ज का टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीओ रूद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें से मुख्य आरोपी से वारदात में उपयोग में लिया गया डंडा बरामद कर लिया है। वाहन पार्किंग को लेकर विवाद के बाद हत्या कर दी गई थी। मामले में आरोपियों से अनुसंधान जारी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर