धौलपुर। जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र स्थित महु गुलावली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरी का मामला सामने आया है। चोरी को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने थाने में लिखित शिकायत दी है, जिसमें स्वास्थ्य केंद्र से करीब 2 लाख रुपए का समान चोरी होने की बात कही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नर्सिंग ऑफिसर नरेंद्र सिंह परमार द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली। चोरों ने स्वास्थ्य केंद्र में रखी अलमारी को तोड़कर स्वास्थ्य उपकरण और बिजली के उपकरण को चोरी कर लिया। शिकायत में बताया गया है कि चोर स्वास्थ्य केंद्र में रखे हुए इनवर्टर, बैट्री और कूलर सहित करीब 2 लाख 27 हजार 400 रुपए का सामान पार कर ले गए। नर्सिंग ऑफिसर की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया हैं। नर्सिंग ऑफिस में बताया कि चोर ताला तोड़कर अस्पताल में घुसे थे। जहां उन्होंने अलमारी को तोड़कर स्वास्थ्य उपकरणों को भी चुरा लिया है। नर्सिंग ऑफिसर की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Payment Methods in Online Casinos: What Players Should Know
March 4, 2026
11:59 pm
Online Casino Bonuses Defined: Welcome Affords, Free Spins, and More
March 4, 2026
11:59 pm
How Karaoke Bars Create a Fun Night Out for Groups and Parties
March 4, 2026
11:59 pm
Give up Smoking With The Perfect Vape Kits – Here’s How
March 4, 2026
11:58 pm

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरी : इनवर्टर, बैटरी समेत 2.27 लाख का सामान ले गए चोर, अलमारी तोड़कर की वारदात
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

