सीकर। जिले के सदर थाना इलाके में चोरों ने केवल 2 घंटे तक बंद रहे मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। वापस आने पर करीब डेढ़ लाख रुपए की नगदी और लाखों रुपए के जेवरात चोरी मिले। सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुरा निवासी हंसराज ने बताया- परिवार के सभी सदस्य रात को शादी में गए थे। इस दौरान चोर उनके घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरे को खोलकर अलमारी तोड़कर उसमें रखे करीब डेढ़ लाख नगद, चार सोने के कंगन,पांच सोने की अंगूठी,सोने की रखड़ी सहित अन्य जेवरात चुराकर ले गए, जिनकी कीमत करीब 8 लाख से ज्यादा है। परिवार के सदस्य वापस लौटे तो सामान बिखरा मिला। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Reporters and Anchors
March 11, 2026
9:34 pm
Answers about Newspapers and Magazines
March 11, 2026
9:33 pm
Gizli Buluşmalar ve Kişisel Verilerin Korunması
March 11, 2026
9:33 pm
When did Chicago Daily News end?
March 11, 2026
9:30 pm

परिवार शादी में गया, चोर घर में घुसे : करीब डेढ़ लाख रुपए की नगदी और लाखों रुपए के जेवरात चुराए
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

