कोटा। कैथून थाना क्षेत्र के खेड़ारामपुर गांव में देर रात आपसी रंजिश में दो पड़ोसियों के बीच में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बड़ा कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में एक युवक के सिर पर चोट लगी। जिसे इलाज के लिए कोटा एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। पीड़ित शिवराज गुर्जर ने बताया कि सोमवार शाम 7 बजे करीब वो छत पर खड़े होकर फोन पर बात कर रहा था। उसी समय मकान के सामने रहने वाले पड़ोसी ने गाली गलौच करने का आरोप लगाया। जिस पर दोनों के बीच में कहासुनी हुई। में छत से उतरकर बाहर आ गया। पड़ोसी ने डंडे व लाठी से सिर पर वार कर दिया। हमलावर 4-5 जने थे। बच्चों के मामले को लेकर हमारे बीच में कई दिनों से झगड़ा चल रहा है। कैथून थाना हेड कॉन्स्टेबल कैलाशचंद ने बताया कि दोनों पड़ोसियों में पुरानी रंजिश है। सोमवार को एक पक्ष ने डंडे से हमला कर दिया। फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़
Beautiful time
March 13, 2026
5:00 pm
Spinmama Casino 2026: Szczegółowy test platformy i najlepsze kody promocyjne
March 13, 2026
4:59 pm
The Birth of Alternative Vape 3000
March 13, 2026
4:58 pm
What Type of File Is 123 and How FileViewPro Helps
March 13, 2026
4:58 pm

आपसी रंजिश में पड़ोसी का सिर फोड़ा : छत पर फोन पर बात करते हुए कहासुनी हुई,डंडों से हमला किया
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

