Explore

Search

April 18, 2025 2:37 am


शहर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन : ज्ञानदेव आहूजा का जलाया पुतला, कहा- यह बीजेपी की मानसिकता को दर्शाता

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। राम मंदिर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के दर्शन के बाद गंगाजल छिड़कने के मामले में अजमेर शहर कांग्रेस की ओर से मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। शहर अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने इकट्ठा होकर पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा का पुतला भी जलाया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के चेतावनी दी है। शहर अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा और भारतीय जनता पार्टी पर्ची सरकार का पुतला दहन किया गया है। दलितों के प्रति उनकी बातें हैं वह एक-एक कर बिगड़े बोल सामने आ रहे हैं।

जैन ने कहा कि यह सब जनता देख रही है। जाति और धर्म के आधार पर भाजपा राजनीति कर रही है। भाजपा के दो चेहरे हैं, जो की साफ नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी भीमराव अंबेडकर के लिए भी टिप्पणी की गई थी। ज्ञानदेव आहूजा की ओर से मंदिर में जाकर शुद्धिकरण करना यह भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। ज्ञानदेव आहूजा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगे नहीं तो कांग्रेस इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे। सरस डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने कहा कि बीजेपी में एक ऐसा मेंटल केस है, जिसका मेडिकल बोर्ड बैठ कर जांच करनी चाहिए। यह मेंटली फिट नहीं है। इस घटना से दलितों का अपमान हुआ है। भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर