प्रतापगढ़। जिले के वरमण्डल और चनिया खेड़ी रोड पर मंगलवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। देवाक माता के दर्शन से लौट रहे तीन युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में वरमण्डल निवासी मनीष मीणा (19) की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विशाल मीणा (18) को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया है। सचिन मीणा (18) का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों युवकों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया था। मृतक मनीष की डेढ़ महीने पहले ही मध्यप्रदेश के वडाला में शादी हुई थी। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मनीष अपने माता-पिता के साथ खेती-बाड़ी का काम करता था। तीनों युवक एक ही परिवार से थे। मृतक के पिता श्यामलाल मीणा ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी राजेंद्र कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़
मिठाई की दुकानों में मिली गंदगी और मक्खियां, नोटिस के बाद भी सुधार नहीं तो रद्द होगा लाइसेंस
April 18, 2025
5:15 pm
संदिग्ध हालत में महिला की मौत; फंदे से लटका मिला शव, वारदात के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार
April 18, 2025
5:08 pm

अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, युवक की मौत : डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी; देवाक माता के दर्शन से लौट रहे थे बाइक सवार


Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान