Explore

Search

February 15, 2026 11:08 pm


युवक ने पंखे पर फंदे से लटककर किया सुसाइड : लंबे समय से मानसिक तनाव में था, पुलिस कर रही जांच

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। जिले के मनियां कस्बे में युवक ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। युवक लंबे समय से मानसिक तनाव में था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसके शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि युवक अंशु कुशवाह (32) पुत्र निरंजन कुशवाहा लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। जिसने घर में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया। बुधवार सुबह परिजनों की ओर से दी गई शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम करा दिया है। मृतक का शव परिजनों को सौंपते हुए पुलिस ने सुसाइड के कारण की जांच शुरू कर दी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर