Explore

Search

February 11, 2026 1:37 pm


विवाहिता ने किया सुसाइड : कमरे में चुन्नी से फंदा बनाकर लटकी, पीहर पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सीकर। जिले के बलारां इलाके में महिला ने ससुराल में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां से महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लक्ष्मणगढ़ जिला हॉस्पिटल लाया गया। पीहर पक्ष ने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दी है। बलारां थानाधिकारी सब इंस्पेक्टर नेकीराम के अनुसार- मृतका का नाम हीना खत्री (26) पत्नी तालिब खत्री है, जो बलारां कस्बे के वार्ड 3 की निवासी थी। उसने अपने कमरे में चुन्नी से फंदा बनाकर पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले में मृतका हीना के पिता हनीफ ने ससुराल के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दी है। बलारां पुलिस के मुताबिक हीना और उसके पति तालिब के बीच पिछले लंबे समय से अनबन थी। मृतका हीना के तीन बेटियां है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर