जयपुर। जिले में घर से घूमने निकले दंपती से लूट का मामला सामने आया है। बाइक पर आए बदमाशों ने पीछे से पकड़ गला दबाया। जान से मारने की धमकी देकर पैंट की जेब से पर्स निकाल फरार हो गए। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन बाइक सवार लुटेरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बताया- शास्त्री नगर के रहने वाली रतन लाल (54) के साथ लूट की वारदात हुई। वह अपने घर से पत्नी उषा देवी के साथ पैदल-पैदल घूमने निकले थे। रात करीब 10:30 बजे विद्याधर नगर स्थित टीपीएस चौराहा पर एक बाइक पर दो लड़के आए। बाइक से उतरकर एक बदमाश ने पीछे से गला दबाया। दूसरे ने बाइक आगे लगाकर मारने की धमकी दी। दोनों बदमाशों ने उनकी पेंट की जेब में रखा पर्स निकाल लिया। धक्का देकर गिरा दोनों बदमाश तेज से बाइक लेकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर विद्याधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने पुलिस को बताया लूटे गए पर्स में करीब 10 हजार रुपए व डॉक्यूमेंट रखे थे। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ ही बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
“Le Migliori Recensioni di Plinko App: Pro, Contro e Consigli per Giocare”
March 11, 2026
3:18 pm
How to Build a Skincare Routine Based on Your Skin Type
March 11, 2026
3:17 pm
Darkmarket List
March 11, 2026
3:16 pm
Allwin UA CasinoОлВін: нова гральна платформа та букмекер на Українському просторі
March 11, 2026
3:12 pm

घर से घूमने निकले दंपती से लूट : बाइक सवार बदमाशों ने गला दबाया, मारने की धमकी देकर छीना पर्स
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

