अलवर। जिले के सबसे बड़े जिला अस्पताल में सोमवार रात को दो वार्डों में आराम कर रहे मरीजों के 3 मोबाइल चोरी हो गए। इससे पहले भी जिला अस्पताल में कई बार मोबाइल चोरी हो चुके हैं। उसके बावजूद चोरी रुक नहीं रही। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के लादिया मोहल्ला निवासी टूरिस्ट गाइड लोकेंद्र सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। उनका एंड्राइड मोबाइल बीती रात मेल सर्जिकल वार्ड से अज्ञात चोर ले गए। इसके साथ ही लक्ष्मणगढ़ के लिली गांव निवासी हंसराज तिवारी का भी एंड्राइड मोबाइल चोरी हो गया। दूसरी ओर प्रथम मंजिल पर मेल मेडिकल वार्ड से मरीज वसीम का मोबाइल चोरी हुआ हो गया। तीनों ने अस्पताल चोकी में शिकायत दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
La vogue croissante ces bracelets liberty
March 19, 2026
7:38 pm
Maximizing Your Profits with Lotus Betting
March 19, 2026
7:37 pm
One App for All LHA Files – FileMagic
March 19, 2026
7:36 pm
Why Thai Mobile Slots Are the Hottest Trend in Online Gaming
March 19, 2026
7:36 pm

जिला अस्पताल में मरीजों के 3 मोबाइल चोरी : दो वार्डों में अलग-अलग मरीजों के मोबाइल पार हो गए
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

