जयपुर। जिले में एक बॉयफ्रेंड के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर शादी करने का आरोपी ने वादा कर देहशोषण किया। धोखा देकर आरोपी बॉयफ्रेंड घर से उसका सामान व कैश लेकर भाग गया। सोडाला थाने में पीड़िता ने आरोपी धोखेबाज बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (सोडाला) सुरेन्द्र सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- सोडाला की रहने वाली 30 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसकी आरोपी से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती होने पर मिलना-जुलना शुरू हो गया। आरोप है कि मिलने के बहाने आकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर उसके साथ देहशोषण करने लगा। धोखा देकर विश्वास में ले आरोपी उसका सामान और 1.50 लाख रुपए लेकर भाग गया। कॉन्टैक्ट करने पर सामना-कैश के साथ शादी करने से भी मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ सोडाला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

लेटेस्ट न्यूज़
Win Every Day With These Mobile Slot Secrets for Thai Players
March 20, 2026
1:28 am
Vestidos de moda – Descubre los últimos estilos de moda para cada ocasión
March 20, 2026
1:26 am
Online Slots Defined: RNG, RTP, and Volatility Made Simple
March 20, 2026
1:26 am
What Is Flash On A Roof?
March 20, 2026
1:24 am

बॉयफ्रेंड ने किया युवती से रेप; विरोध पर किया शादी का वादा, धोखा देकर सामान-कैश लेकर भागा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

