Explore

Search

March 11, 2026 7:22 pm


बाइक चुराने के आरोप में युवक गिरफ्तार : नशे की लत ने बनाया चोर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बारां। जिले में पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी राजकुमार चौधरी के अनुसार, यह घटना हनुमान जयंती के दिन की है। बारां के चौमुखा बाजार निवासी कपिल सेन अपने परिवार के साथ बड़ा बालाजी धाम दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद जब वे लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एएसपी के निर्देशन में सदर थानाधिकारी हीरालाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के राडेप निवासी हेमराज उर्फ हेमू जाट को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी स्मैक का नशेड़ी है। वह अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करता था। चोरी का सामान सस्ते दामों में बेचकर स्मैक खरीदता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर