सिरोही। ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर स्थित सारनेश्वरजी चौराहे के पास एक बड़ा हादसा हुआ। गुजरात से टाइल्स लेकर शिवगंज जा रहा एक ट्रोला अनियंत्रित होकर सड़क पर चार बार पलट गया। हादसे में ट्रोला ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। ट्रोले में लदी टाइल्स पूरी सड़क पर बिखर गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल ड्राइवर को प्राथमिक उपचार देते हुए सिरोही ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे बाद NHAI का गश्ती दल भी घटनास्थल पर पहुंचा। हादसे के कारण यातायात प्रभावित हुआ।

लेटेस्ट न्यूज़
Sec 2 Math Tuition: Unlocking Your Child’s Potential in an AI-Driven World
March 9, 2026
4:11 pm
How Math Tuition Prepares My Sec 2 Kid for a Tech-Driven Future– Don’t Play Play Lah!
March 9, 2026
4:08 pm
Was sind CashTokens und warum sind diese aufregend?
March 9, 2026
4:07 pm
MacBook Pro M5 2025: The Ultimate Laptop You Can Buy With Cryptocurrency
March 9, 2026
4:05 pm

ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर टाइल्स से भरा ट्रोला पलटा : ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

