Explore

Search

February 11, 2026 3:18 am


इंस्टाग्राम पर धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार : पुलिस के सामने भी दी धमकी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

चूरू। जिले में इंस्टाग्राम पर धमकी भरा वीडियो भेजने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाने के हैड कॉन्स्टेबल सुभाषचंद के अनुसार वार्ड 24 के जुल्फीकार ने आथुना मोहल्ला निवासी अब्बास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जुल्फीकार ने बताया कि अब्बास ने उसे इंस्टाग्राम पर धमकी भरा वीडियो भेजा था। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस को अब्बास कलेक्ट्रेट के पास मिला। जब पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो वह आक्रोशित हो गया। पुलिस के समझाने के बावजूद वह नहीं माना। उल्टा पुलिस की मौजूदगी में जुल्फीकार को धमकियां देने लगा। इस पर पुलिस ने संज्ञेय अपराध की रोकथाम के लिए उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर