झालावाड़। जिले के जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में झालरापाटन विधानसभा प्रभारी सरोज मीणा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गुर्जर और पूर्व विधायिका मीनाक्षी चन्द्रावत शामिल हुए। प्रभारी सरोज मीणा ने मंडल अध्यक्षों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़कर बूथ जीतना है। संगठन को मजबूत करने के लिए आगे और बैठकें होंगी।
जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गुर्जर ने बैठकों में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मान करेगी। ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने मंडलों की कार्यकारिणी के गठन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही पंचायत स्तर पर मंडल की बैठकें होंगी। पूर्व विधायक मीनाक्षी चन्द्रावत ने संगठन में महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया। बैठक में जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नन्दसिंह राठौड़, ओम पाठक, नगर अध्यक्ष मनोज राजपाल, पार्षद नफीस खान, अंजना बैरवा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।