धौलपुर। सदर थाना क्षेत्र के लाड़खेड़ा हनुमान मंदिर के पास महिला का शव पेड़ से लटका मिला। मृतका की पहचान इंदिरा पत्नी अशोक परिहार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से थाना कंचनपुर की मुरावली की रहने वाली थीं और वर्तमान में प्रकाश कॉलेज के पास रह रही थीं। घटना की जानकारी के अनुसार, इंदिरा सोमवार को अपने परिवार के साथ लाड़खेड़ा हनुमान मंदिर दर्शन के लिए गई थीं। मंगलवार सुबह वह शौच के लिए गईं। जब काफी देर तक वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। शाम को मंदिर के पास एक पेड़ से उनका शव लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई सुरेश चंद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। बुधवार को परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। सदर थाने के एएसआई सुरेश सिंह के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

लेटेस्ट न्यूज़
Drove an Hour for This? 😩 The Shameful ‘One Feather’ Policy & Zero Stock!
January 7, 2026
11:09 pm
Escaping the 5th Ave Trap: Found Reliable Quality & Value at oeppeo.com! ✨
January 7, 2026
11:07 pm
Зажимы в шее и плечах: почему возникают и как от них избавиться
January 7, 2026
11:06 pm
From Nightmare to “Breath of Fresh Air”: Transparency and Superior Service Saved the Day! 🤩
January 7, 2026
10:58 pm
महिला ने साड़ी का फंदा लगाकर किया सुसाइड : पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

