करौली। जिले के कुड़गांव थाना क्षेत्र के बीजलपुर में हुए ज्ञानसिंह मीना हत्याकांड में पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार के निर्माता रतन सिकलीगर को गिरफ्तार किया है। घटना 9 अप्रैल की शाम की है। मृतक ज्ञानसिंह अपने पिता कैलाश मीना के साथ गेहूं की थ्रेसिंग कर रहा था। फोन आने पर वह गांव में मुकेश के ढाबे पर गया। वहां शाम 7 से 7:30 बजे के बीच दो लोगों ने उसकी कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि यह हत्या गांव की आपसी रंजिश का नतीजा थी। इस मामले में पहले ही दो नाबालिग और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। नाबालिगों को किशोर गृह और तीसरे आरोपी को जेल भेजा गया है। कुडगांव थानाधिकारी चंचल शर्मा ने बताया कि अवैध हथियार सप्लायर ध्रुव जाट की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में रतन सिकलीगर का नाम सामने आया। 65 वर्षीय रतन बनकी हिंडौन का रहने वाला है। हत्याकांड की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। इसमें कुड़गांव, मामचारी, सपोटरा और डीएसटी करौली थाना स्टाफ के साथ जिला साइबर सेल की टीम शामिल थी। पुलिस रतन सिकलीगर से पूछताछ कर रही है। साथ ही अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Animal Life
February 8, 2026
8:33 pm
Answers about Web Hosting
February 8, 2026
8:33 pm
Diyarbakır Escort, Diyarbakır Escort Bayanları, Diyarbakır Ofis Escort
February 8, 2026
8:31 pm
Answers about Celebrity Births Deaths and Ages
February 8, 2026
8:26 pm

बीजलपुर हत्याकांड में चौथी गिरफ्तारी : अवैध हथियार बनाने वाला आरोपी पकड़ा गया, तीन पहले ही जेल में
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

