Explore

Search

August 3, 2025 1:53 am


संदिग्ध हालत में महिला की मौत; फंदे से लटका मिला शव, वारदात के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। जिले के दिहौली थाना क्षेत्र के मरैना कस्बे में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम को महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए हैं। पड़ोसियों ने बताया कि घर में लंबे समय तक कोई हलचल नहीं दिखी। जब उन्होंने जाकर देखा तो मंगो देवी (30) का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी परमजीत सिंह पटेल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में भिजवा दिया। पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दी। पीहर पक्ष के आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फरार हुए ससुराल पक्ष के लोगों की तलाश की जा रही है। मृतका के मायके पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर