भीलवाड़ा। जिले में एनीकट में गिरने से एक 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है, जब अंधेरे में पैर फिसलने से युवती एनीकट में जा गिरी। युवती की चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और लगभग 15 मिनट की मशक्कत के बाद उसे एनीकट से बाहर निकाला। परिजन तत्काल उसे प्राइवेट वाहन से महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले गए, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। MGH पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान नारायणी (22) पत्नी शिवलाल के रूप में हुई है, जो पारोली थाना क्षेत्र के बागड़ी की निवासी थी। वह छुट्टियों में कोदूकोटा में अपने पिता उदयलाल के घर आई हुई थी। MGH चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखा और संबंधित थाना पुलिस को सूचित किया। सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Animal Life
February 8, 2026
8:33 pm
Answers about Web Hosting
February 8, 2026
8:33 pm
Diyarbakır Escort, Diyarbakır Escort Bayanları, Diyarbakır Ofis Escort
February 8, 2026
8:31 pm
Answers about Celebrity Births Deaths and Ages
February 8, 2026
8:26 pm

एनीकट में डूबने से युवती की मौत; फिसलकर गिरी, अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

