बूंदी। पुलिस ने साइबर हॉटस्पॉट एरिया में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। करवर थाना पुलिस ने कंकरिया रोड पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों से एक थार कार, छह मोबाइल फोन, तीन एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। करवर एसएचओ मुकेश यादव के अनुसार, एसपी राजेन्द्र मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में जोधराज (केदारा की झोपड़ियां निवासी), आशीष (सवाईमाधोपुर के पीपलवाड़ा निवासी) और राजेश (जालौर के करड़ा निवासी) शामिल हैं। जांच में पता चला कि आरोपी वॉट्सऐप ग्रुप बनाकर लोगों को दुगनी से चार गुनी रकम का लालच देते थे। आरोपी मोबाइल एप पर तीन अंकों पर पैसे लगाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। वे ठगी की रकम को तुरंत अपने खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर लेते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Sexual and generative health and rights
March 29, 2026
5:20 pm
Divine service Planning
March 29, 2026
5:20 pm
What is YouTube TV? YouTube TV Help
March 29, 2026
5:19 pm
Effective Ways to Prevent Squirrels from Eating Your Patio Furniture
March 29, 2026
5:19 pm

साइबर ठगी करते 3 आरोपी गिरफ्तार, थार कार सहित 6 मोबाइल और एटीएम कार्ड जब्त
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

