राजसमंद। लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार जेवरात बरामद किए हैं। रेलमगरा थाना इंचार्ज सोनाली शर्मा के अनुसार रेलमगरा थाना सर्कल के बनेडियां गांव में 20 नवम्बर की रात्रि को भेरूलाल गुर्जर (58) पुत्र छगनलाल गुर्जर के मकान में लूट हुई थी। बदमाशों ने घर में घुस कर भेरूलाल की मां चुन्नी बाई के गले से रामनामी, नथ एवं कानों की टोटियां लूटकर सरिये से जानलेवा हमला कर दिया। उनके बेटे लक्षण को भी गंभीर चोटें आई। इस मामले को लेकर रेलमगरा पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने प्रॉडक्शन वारंट के जरिए जिला कारागृह से रतन लाल (31) पुत्र वागा नट, जबरू (38) पुत्र वागा नट व मुकेश (35) पुत्र बालु निवासी वैर पीपरड़ा थाना राजनगर को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस पूछताछ में आरोपियों वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जेवरात बरामद किए।

लेटेस्ट न्यूज़
Costless Nude person Cams And Grownup Chat
March 29, 2026
5:16 pm
How to Obtain Function 2016 2019 Production Keystone Windows 11 Available
March 29, 2026
5:15 pm
Эффективное продвижение сайта в Яндекс по выгодной цене
March 29, 2026
5:15 pm
Champions Conference 2025 26: Mollify Trailer & Fixtures
March 29, 2026
5:15 pm

बनेडियां गांव में हुई लूट की वारदात का खुलासा, जानलेवा हमला कर लूट के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

