Explore

Search

November 1, 2025 11:13 pm


चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, 9 तौला सोने के जेवरात और 1.80 लाख नकदी की चोरी की

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जोधपुर। जिले में चोर सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं। महादेव नगर बालसमंद में रहने वाले नाथू सिंह पुत्र खेत सिंह ने घर में सोना-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी की रिपोर्ट दी है। मंडोर पुलिस चौकी सहायक उप निरीक्षक बाबूराम ने बताया कि नाथू सिंह परिवार सहित रिश्तेदारी में शादी-समारोह में गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था। जब दो दिन बाद वापस लौटे तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। उन्होंने चैक किया तो करीब नौ तौला सोना, 40 तौला चांदी के जेवरात और 1.80 लाख नकदी गायब थी। नाथू सिंह की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर