शाहपुरा। भगवानपुरा (रहड़) के रेगर समाज की शादी समारोह में हेमराज रेगर के पुत्र सुनील रेगर की शादी में अम्बेडकर विचार मंच ने बाबा साहब की तस्वीर भेट की व दुपट्टा पहनाकर आशिर्वाद दिया। दुल्हा व उनके परिवार एवं अम्बेडकर विचार मंच के सदस्यों ने बाबा साहब के नारे लगाते हुए बाबा साहब के विचारों पर चलने की प्रतिज्ञा ली। अम्बेडकर विचार मंच के जिलाध्यक्ष ने बताया कि हमे हमेशा शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो का संदेश दिया एवं बाबा साहब के जय भीम के नारे लगाते हुए माहौल भीम मय हो गया। अम्बेडकर विचार मंच के सदस्यों ने दूल्हे को अपने जीवन मे कभी भी हार नही मानने व संघर्ष ही जीवन है का संदेश दिया। इस शादी समारोह में अंबेडकर विचार मंच के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र घुसर, राजेन्द्र खटीक,भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सावर लाल रेगर बासेड़ा, रामेश्वर रेगर रहड़, महादेव रेगर, आनन्द रेगर, रमन बैरवा, अटल रेगर व गाँव के आदि सदस्य उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़
What Makes FileViewPro a Universal File Opener
March 9, 2026
4:01 pm
Top Secondary 3 Maths Tuition Singapore Choices
March 9, 2026
3:56 pm

अम्बेडकर विचार मंच ने तीसरी शादी में दूल्हे व उनके परिवार को भेंट की बाबा साहब की तस्वीर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

