शाहपुरा। शाहपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंड गेट में आज विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में सभी छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया और बताया गया कि निरंतर गर्मी का बढ़ना और जलवायु का परिवर्तित होना पर्यावरण के असंतुलित होने से है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर निरंतर बढ़ते प्लास्टिक के उपयोग को रोक कर जीव जंतु पशु पक्षियों के संरक्षण को लेकर सभी को जागरूक होना होगा। उक्त विद्यालय में कई प्रजातियों के सैकड़ो पौधे लगे होने से विद्यालय में अध्यनरत सभी छात्र-छात्राएं पर्यावरण के प्रति जागरूक हो रहे हैं। आज विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में छात्र-छात्राओं और विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों ने सभी पौधों में जैविक खाद दिया गया और जल सिंचन का कार्य किया। इस अवसर पर संस्था प्रधान देवी लाल बेरवा सुधा पारीक वर्षा व्यास सुनीता समदानी निर्मला शर्मा भी उपस्थित थे। विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में सभी ने पृथ्वी को हरा भरा बनाने और प्रकृति द्वारा प्रदत्त सभी प्राकृतिक संसाधनोंके संरक्षण का संकल्प लिया।

लेटेस्ट न्यूज़
High Information Of Greenhouses For Sale
March 9, 2026
2:22 pm
“Math Tuition for Secondary 4 Students: Your Key to O-Level Success Lah”
March 9, 2026
2:21 pm
9 Suggestions From A Secondary 4 Math Tuition Singapore Pro
March 9, 2026
2:20 pm

पर्यावरण के प्रति सजग हो रहे स्कूलों के छात्र – छात्राएं
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

