Explore

Search

June 1, 2025 2:59 pm


दो दिन से लापता महिला का शव तलाई में मिला; रात 2 बजे हुई थी गायब, मानसिक रूप से थी कमजोर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

टोंक। जिले के बरौनी थाना क्षेत्र के सोहेला ग्राम पंचायत के सरदारपुरा ढाणी से लापता हुई महिला का शव मंगलवार को तलाई में मिला है। मृतका की पहचान सूरजा देवी (35) पत्नी हरिराम बैरवा निवासी सरदारपुरा ढाणी के रूप में हुई है। वह मानसिक रूप से बीमार थी। मृतकों के परिजनों के अनुसार सूरजा देवी रविवार रात करीब 2 बजे से घर से गायब थी। परिजनों ने महिला के मानसिक रूप से कमजोर होने की जानकारी देते हुए बरौनी थाना पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। गुमशुदगी दर्ज होते ही पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू कर दी थी।

मंगलवार को गांव के पास तलाई में लोगों को एक महिला का शव दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बरोनी थानाधिकारी बृजेन्द्र सिंह मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर सआदत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने औपचारिक रूप से उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। थानाधिकारी बृजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मृतका मानसिक रूप से कमजोर थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर