जयपुर। जिले में बॉयफ्रेंड ने युवती से रेप किया। चार साल तक शादी करने का झांसा देकर आरोपी बॉयफ्रेंड उसे धोखा देकर देहशोषण करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर भाई के साथ मिलकर पीटा। रामनगरिया थाने में पीड़िता ने आरोपी व उसके 2 भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया- जगतपुरा की रहने वाली 25 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साल-2018 में एक शादी में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। नवम्बर-2019 में मिलने पर जॉब दिलाने के बहाने बातचीत कर मिलने लगा। दो जगह उसका इंटरव्यू दिलवाकर विश्वास में ले लिया। जुलाई-2020 में मिलने के बहाने बुलाकर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला उसके साथ रेप किया। अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो बना लिया। होश आने पर विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर लिव-इन में रहने का दबाव बनाया। पिछले चार साल से लिव-इन में रहने के दौरान शादी का झांसा देकर देहशोषण करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर अपने दो भाइयों के साथ मिलकर मारपीट की। धोखे का एहसास होने पर रामनगरिया थाने में पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया है।

लेटेस्ट न्यूज़
How big is online gaming?
March 11, 2026
1:36 pm
How to View HPK Files on Any Platform with FileMagic
March 11, 2026
1:34 pm
MacBook Pro M5 2025: The Ultimate Laptop You Can Buy With Cryptocurrency
March 11, 2026
1:34 pm
How to Build a Skincare Routine Based on Your Skin Type
March 11, 2026
1:34 pm

शादी का झांसा देकर युवती से रेप, नौकरी दिलाने के बहाने दोस्ती कर नशीली ड्रिंक पिलाई; 4 साल तक किया शोषण
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

