Explore

Search

February 16, 2026 12:14 am


रात को तबीयत बिगड़ने से 22 साल के युवक की मौत; बिहार छोड़कर पाली कमाने आया था

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

पाली। जिले में एक 22 साल के युवक की रात को तबीयत बिगड़ी साथी मजदूर इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। पुलिस के अनुसार बिहार के हरिबोला पोस्त रोता, कुमारखेड़ा मधेपुरा निवासी 22 साल का कल्याण कुमार पुत्र दिनेश ठाकुर 6 अप्रेल को पाली के गुमटी के निकट स्थित एक आइस्क्रीम फैक्ट्री में काम करने के लिए आया था। 21 अप्रेल की सुबह करीब साढ़े तीन बजे वह अपने साथियों के साथ फैक्ट्री में एक कमरे में सो रहा था। अचानक जोर-जोर से खांसने लगा। साथी मजदूर उसे तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। मंगलवार को मृतक के परिजनों के आने पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। मृतक कल्याण कुमार चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार की आर्थिक हालत भी ज्यादा अच्छी नहीं थी। ऐसे में अपने चचेरे भाई की पहचान के चलते वह पाली में आइस्क्रीम फैक्ट्री में काम करने आया था। यहां आए उसे अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था कि 21 अप्रेल की रात को तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर