बांसवाड़ा। घाटोल कस्बे के गांधी बस्ती में बीती रात सूने मकान में बड़ी चोरी की वारदात हुई। चोरों ने मकान का मुख्य दरवाजा तोड़ा और ऊपर की मंजिल पर बने कमरे का दरवाजा खोला। कमरे में रखी तिजोरी का लॉक तोड़ा। तिजोरी से करीब 30 तोला सोने के जेवर, 8 किलो चांदी और 3 लाख रुपए नकद ले गए। चोरी की जानकारी बुधवार सुबह मिली जब पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखा। उन्होंने मकान मालिक महिपाल सेठ, जीतमल सेठ को सूचना दी। सूचना पर महिपाल सेठ मौके पर पहुंचे। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा था। तिजोरी का लॉक टूटा हुआ था। जेवर और नकदी गायब थी। उन्होंने तुरंत घाटोल थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाधिकारी प्रवीण सिंह जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया। चोर सीढ़ियों के पास कुछ नकदी, अंगूठी, झुमका और लोहे का औजार छोड़ गए। मकान मालिक की पत्नी गुणमाला देवी की आंखों का ऑपरेशन हुआ था। इसी कारण वे पिछले दस दिन से बेटे के नए मकान में रह रही थीं। पुराना मकान गांधी बस्ती में है। आबादी क्षेत्र में होने से उन्हें सुरक्षित लगा। इसलिए ज्वेलरी और नकदी वहीं रखी थी। परिजनों ने बताया कि 25 अप्रैल को भतीजे की शादी है। इस घटना से परिवार को गहरा आघात लगा है। महिपाल सेठ के तीन बेटे हैं। बहुओं और बेटों की सारी ज्वेलरी उनकी सास के पास ही थी। चोरी के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। इधर पुलिस ने वारदात के बाद आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़
Как выбрать биндер для переплета: подробное руководство
March 30, 2026
12:51 pm
Fine-tune searches in Gmail Estimator Gmail Help
March 30, 2026
12:51 pm
Ong’s Hat Wikipedia
March 30, 2026
12:51 pm

घाटोल कस्बे में चोरी की बड़ी वारदात; सूने मकान से 30 तोला सोना, 8 किलो चांदी और 3 लाख नकद चोरी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

