Explore

Search

March 30, 2026 9:47 am


सामान सहित मोपेड चोरी कर ले गए, तड़के 3 बजे तीन चोर आए, पीछा करने पर भाग गए

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मालन की गली में बुधवार तड़के करीब 3 बजे चोर मोपेड व सामान चोरी कर ले गए। मोपेड पर ही बैग में चिप्स-नमकीन के पैकेट थे। सब ले गए। घटना के दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों ने चोरों को भागते देखा और मोपेड रोकने की कोशिश भी की, लेकिन चोर फरार हाथ नहीं आए। पीड़ित सत्यनारायण का कहना है कि मोपेड व सामान सहित करीब 60 हजार रुपए का नुकसान है। चोरी की जानकारी तब हुई जब पड़ोसियों ने सुबह-सुबह शोर मचाया। पता चला कि तीन लोग चोरी की वारदात को अंजाम देने आए थे। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए हैं। पुलिस का कनहा है कि जल्दी चोरों को पकड़ने का प्रयास है। वहीं आसपास के लोगों में चोरी की वारदता से आक्रोश भी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर