धौलपुर। जिले में पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के नेतृत्व में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। शहर के प्रमुख होटल, लॉज और ढाबों पर छापेमारी में 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सीओ सिटी मुनेश कुमार मीणा के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से इन स्थानों पर अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। कार्रवाई में होटल आशीर्वाद, होटल इंपीरियल, अमन लॉज, गंगा होटल, कमल होटल, सरपंच ढाबा और होटल द पार्क को निशाना बनाया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई कुछ युवतियों को चेतावनी देकर उनके परिजनों को सौंप दिया। छापेमारी में निहालगंज, कोतवाली और सदर थाना पुलिस के साथ डीएसटी टीम भी शामिल थी। जांच में सामने आया कि इन होटलों में धौलपुर के अलावा उत्तर प्रदेश के आगरा और मध्य प्रदेश के मुरैना से भी युवक-युवतियां आते थे। एसपी सुमित मेहरड़ा ने स्पष्ट किया है कि शहर में अनैतिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने सभी गिरफ्तार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Finding the Best Lenses for Prescription Glasses: A Comprehensive Review
March 30, 2026
9:40 am
Cialis Memorial Sloan Charles Kettering Cancer Center
March 30, 2026
9:39 am
Ditch the Headache: How I Finally Found Perfect Readers Online
March 30, 2026
9:37 am
《人猿泰山》中文字幕洁本完整版1995年经典环保人文电影_哔哩哔哩_bilibili
March 30, 2026
9:37 am

7 होटल और ढाबों पर छापा; अनैतिक कार्यों में लिप्त 40 लोग गिरफ्तार, युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

