भरतपुर। डेवलपमेंट अथॉरिटी और नगर निगम द्वारा आज सुबह गोवर्धन गेट से रेड क्रॉस सर्किल तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। रोड़ के दोनों तरफ से 5 से 10 फीट तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान काफी पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा। कार्रवाई के समय व्यापारियों का हल्का विरोध भी देखने को मिला। कार्रवाई से पहले नगर की टीम कई बार अतिक्रमणकारियों को नोटिस दे चुकी थी। गोवर्धन गेट से रेड क्रॉस सर्किल तक रोड़ की चौड़ाई 80 फीट की जाएगी। नगर निगम के आयुक्त श्रवण विश्नोई ने बताया कि रेड क्रॉस सर्किल से लेकर गोवर्धन गेट तक अतिक्रमण को हटाया गया है। यह रोड़ 80 फीट बनाया जा रहा है। सभी दुकान और मकान वालों को पहले ही नोटिस दे दिए गए थे। नगर निगम पिछले 15 दिनों से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आज नगर निगम द्बारा कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम की टीम को देखकर कुछ लोग खुद अपनी दुकानें तोड़ने लगे हुए हैं। वह लोग अंडरटेकिंग दे रहे हैं। 7 दिन का अतिक्रमण हटाने के लिए समय मांगा गया है। हमारा उद्देश्य यह नहीं है कि किसी को नुकसान पहुंचे।
जो खुद अतिक्रमण हटा रहे हैं। उन्हें हम समय दे रहे हैं और, जो नहीं तोड़ रहा है उसे बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है। जो लोग दुकान खाली नहीं कर रहे हैं। उसकी मौका जब्ती की रिपोर्ट बनाकर सामान जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। वह सामान बाद में दे दिया जाएगा। जो व्यक्ति दुकान से सामान लेकर जा रहे हैं। उन्हें ट्रैक्टर और बाकी साधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। कार्रवाई जनता का सहयोग मिल रहा है हम भी जनता को सहयोग कर रहे हैं। जो व्यक्ति खुद दुकान तोड़ रहा है जिससे उसका सामान बच रहा है। उसका ध्यान रखते हुए पूरे सहयोग से कार्रवाई हो रही है किसी तरह का विरोध नहीं है। भरतपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के आयुक्त प्रतीक जुईकर नगर निगम और BDA द्वारा संयुक्त कार्रवाई की जा रही है। रेड क्रॉस सर्किल से गोवर्धन गेट तक 80 फीट मास्टर प्लान के तहत रोड़ है। इसके लिए दुकान और मकान वालों को पहले भी 2 से 3 बार नोटिस दिए जा चुके हैं। आखिरी नोटिस देकर विधि पूर्वक प्रक्रिया अपनाते हुए आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है।