सवाई माधोपुर। जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी वनपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी वनपाल मुकेश गुर्जर पुत्र जगदीश गुर्जर को गिरफ्तार किया है। रवाजंना डूंगर थानाधिकारी हरिमन मीणा ने बताया कि नाबालिग ने 21 अपैल को जिला अस्पताल में बयान दिया। इसमें पीड़िता ने बताया, मैं 21 अप्रैल को जंगल में शौच करने गई थी। हमारे गांव के पास बनी वन विभाग की चौकी पर तैनात वनपाल मुकेश गुर्जर ने मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम किया। उसके बाद मैं मेरे पिताजी की इज्जत खराब होने के डर से हमारे गांव में बने कुए में कूद गई थी। मेरे परिवार वालों ने मुझे कुएं से निकाला। उधर गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर दी। बयान पर आरोपी मुकेश गुर्जर (वनपाल वन विभाग त्तौकी काली भाट के खिलाफ एससी एसटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया। मामले की जांच सीओ ग्रामीण लाभूराम विश्नोई को सौंपी गई। नाबालिग के पर्चा बयान लिए जाने के बाद आरोपी मुकेश गुर्जर को जिला अस्पताल सवाई माधोपुर भर्ती करवाया। जिसके बाद आरोपी को इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया। 25 अप्रैल को सवाई मानसिंह अस्पताल से छुट्टी मिलने पर आरोपी मुकेश गुर्जर से मामले में अनुसंधान एवं पूछताछ के लिए सीओ ग्रामीण के सामने पेश किया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़
file 16
March 11, 2026
8:19 pm
How Customers in New Zealand Can Identify Authentic Korean Skincare and Avoid Fake Cosmetics
March 11, 2026
8:18 pm
Answers about Newspapers and Magazines
March 11, 2026
8:18 pm

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी वनपाल गिरफ्तार, पुलिस ने अस्पताल में उपचार के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

