जयपुर। जिले में झूठ बोलकर एक युवती से शादी करने का मामला सामने आया है। घर के अंदर आरोपी पति ने युवती को बंधक बनाकर रखा। मारपीट कर रुपयों की मांग करने के साथ कई बार जान से मारने का प्रयास किया। मुहाना थाने में पीड़ित विवाहिता ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच एसआई रोहिताश कर रहे हैं। पुलिस न बताया- सांगानेर की रहने वाली 34 साल की विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को एक नामी कंपनी में रीजनल मैनेजर होना बताया। खुद का मकान व गाड़ी बताते हुए उसे अपने प्यार के जाल में फांस लिया। झूठ बोलकर उससे शादी कर ली। शादी के बाद किराए के कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट कर रुपयों की डिमांड की गई। मांग पूरी नहीं करने पर कई बार जान से मारने की कोशिश भी की। टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने कोर्ट के जरिए आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

लेटेस्ट न्यूज़
How Customers in New Zealand Can Identify Authentic Korean Skincare and Avoid Fake Cosmetics
March 11, 2026
8:18 pm
Answers about Newspapers and Magazines
March 11, 2026
8:18 pm
Answers about Online Dating
March 11, 2026
8:16 pm

झूठ बोलकर की युवती से शादी; घर के अंदर बनाया बंधक, जान से मारने का किया प्रयास
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

