कोटा। जिले में सड़क हादसे में घायल 9 वर्षीय मनीष की मौत हो गई। एक दिन पहले बारां के कुंज विहार कॉलोनी निवासी मनीष अपने परिवार के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर किशनगंज जा रहा था, तभी शिवपुरी से आ रही स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई थी। किशनगंज थाना ASI घनश्याम नागर ने बताया कि घटना नेशनल हाईवे-27 पर रानी बडोद चौराहे की है। रविवार सुबह साढ़े 9 बजे हुए इस हादसे में ई-रिक्शा सवार इकलेरा सागर निवासी कमलेश (40), फतेहपुर निवासी रामचरण (50), बारां निवासी मधु मेहरा और उसके दो बेटे मनीष (9) और चेतन (12) घायल हो गए। घायलों को पहले सीएचसी और फिर बारां रेफर किया गया। कमलेश की मौत बारां में हुई, जबकि रामचरण ने कोटा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मनीष की मौत आज तड़के कोटा में हुई। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। दोनों वाहनों को थाना परिसर में खड़ा करवाया गया है और मामले की जांच जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Play Demo & Win Actual Cash
March 13, 2026
9:18 pm
In what city does the program News 10 Now provide the news?
March 13, 2026
9:17 pm
Uwell Yearn Neat 2 Replacement Pods
March 13, 2026
9:16 pm
Черные точки на груди — причины, ошибки и аккуратный уход
March 13, 2026
9:11 pm

सड़क – हादसे में 9 साल के बालक समेत 3 की मौत, ई-रिक्शा और स्कॉर्पियो में हुई थी टक्कर; 2 घायल
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

