अलवर। जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम आदुका में सांड पर अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से वार कर लहूलुहान कर दिया। कुल्हाड़ी सांड के शरीर मे फंसी मिली। दर्द से परेशान सांड इधर-उधर घूमता रहा। आखिर में गोरक्षकों को पता चलने पर उसका इलाज शुरू किया गया। भोरंगी धाम गौशाला के अजय शर्मा ने बताया- उन्हें सूचना मिली की आदूका गांव ने एक सांड के कुल्हाड़ी से किसी अज्ञात व्यक्तियों ने वार किए हैं और कुल्हाड़ी सांड के शरीर मे फंसी हुई है। इसके बाद गौरक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बात सांड को काबू किया। सांड के शरीर से कुल्हाड़ी को निकाला और पाटन वेटनरी टीम ने सांड का इलाज किया। घटना के बाद आमजन और गोरक्षकों में भारी रोष है। इस पूरे मामले के बारे में प्रशासन को अवगत कराया। पुलिस को भी रिपोर्ट दी है। ताकि अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोषियों को पकड़ा जाए। पहले भी लावारिश पशुओं पर इस तरह की क्रूरता देखी गई है। लेकिन इस बार की घटना ने आमजन को झकझोर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़
Instant DD File Compatibility – FileMagic
March 9, 2026
11:10 pm
Math Tuition for Secondary 3 Students in Singapore: A Parent’s Essential Guide
March 9, 2026
11:09 pm
When Professionals Run Into Issues With Roofing Company Chandler AZ, That is What They Do
March 9, 2026
11:09 pm
Math Tuition for Sec 3: Building a Strong Foundation for O-Levels and Beyond
March 9, 2026
11:08 pm

लहूलुहान हालत में मिला नंदी; शरीर में कुल्हाड़ी फंसी मिली, गोरक्षकों ने इलाज करवाया
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

