सीकर। जिले के गोकुलपुरा थाना क्षेत्र के बाजौर में शुक्रवार रात एक शख्स ने साड़ी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय युवक घर पर अकेला था और पत्नी बाहर गई हुई थी। पड़ोसियों ने शव को फंदे से झूलता देखकर पुलिस को सूचना दी। हेड कॉन्स्टेबल रघुवीर ने बताया- मृतक जयराम (35) निवासी लक्ष्मणगढ़, सीकर था। शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे पुलिस को सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे पर लटका देखा। कमरे का गेट खुला हुआ था। युवक किराए के मकान में रहता था और शटरिंग का काम करता था। मृतक के पास एक मोबाइल फोन मिला है, जिसमें कोई सिम कार्ड नहीं था। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
A Novice Dog Owner – Top Ten Tips
March 11, 2026
7:38 am
The Rise of Online Casinos: A New Era in Gambling
March 11, 2026
7:32 am
Sec 2 Math Tuition: Enhancing Your Child’s Potential in an Technology-Focused World
March 11, 2026
7:31 am
Modern Crypto Wallet Extension Guides | Secure Setup & Recovery
March 11, 2026
7:28 am

साड़ी से फंदा बनाकर पंखे से लटका युवक, पत्नी गई थी बाहर; मोबाइल में सिम कार्ड नहीं था
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

