जोधपुर। जिले में एक युवक का किडनैप कर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले युवक को निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया। इसके बाद मारपीट की। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामला गुरुवार को विवेक विहार थाने का है। सालावास निवासी श्यामलाल सरगरा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया- अशोक देवासी जोजरी नदी के पास दो-तीन बाइकों पर कुछ बदमाशों के साथ आया था। बदमाशों ने उसे जबरन एक बाइक पर बिठा लिया। दूसरी बाइक पर बाकी बदमाश बैठे और उसका किडनैप कर ले गए। सुनसान जगह पर ले जाकर सभी ने पहले उसके साथ मारपीट की। इसके बाद निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया। फिर आरोपियों ने घटना के बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। विवेक विहार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Beat The Internet Dating System – Success With People Today
March 11, 2026
6:27 am
Understanding Gold IRA Rollovers: A Complete Guide To Your Retirement Strategy
March 11, 2026
6:24 am
Exploring the Newest Traits and Insights In Gold IRA Reviews
March 11, 2026
6:24 am
Kumpulan Berita Hasil Bola Tadi Malam Terbaru Dan Terkini
March 11, 2026
6:22 am

युवक का अपहरण कर निर्वस्त्र कर पीटा; जान से मारने की धमकी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

